

उत्तराखंड राज्य में कल 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं, गंगोत्री- यमुनोत्री मंदिर परिसर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं जिसके बाद अब 22 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खुलेंगे और उसके बाद 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे ऐसे में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे और कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का संचालन भी शुरू हो जाएगा। मंदिर को काफी भव्य रूप से सजाया गया है और इसके साथ ही मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती के अनुसार केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

