बागेश्वर में लगातार महसूस हो रहे भूकंप के झटके….. दहशत में लोग

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे है ऐसे में लोगों में दहशत व्याप्त है। एक बार फिर भूकंप से बागेश्वर की धरती डोली जिले में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीते रविवार को जिले में तीन बार भूकंप के हल्के झटके आए इसके बाद बीते सोमवार शाम एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 2.5 रही और भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के सूपी के समीप रहा। लगातार आ रहे इन झटकों से सीमांत क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों में डर भी है तथा भूकंप के झटकों ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।

Leave a Reply