बागेश्वर – जिला प्रशासन के प्रभावी प्रबंधन एवं सतत निगरानी पर गैस आपूर्ति सुव्यवस्थित सुचारू

बागेश्वर । जनपद में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी प्रबंधन एवं सतत निगरानी के चलते वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे द्वारा अवगत कराया कि जिले में विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया। इंडेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों—चामी, क्वैराली, सात, रतवे, स्यूनी तथा शहरी क्षेत्रों नुमाईसखेत, चौरासी, भिटालगांव, विकास भवन क्षेत्र में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा चनोली, दिगोली, बैजनाथ क्षेत्र एवं दूसरे वाहन के माध्यम से लखनी, कनस्यारी क्षेत्र में 294 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार इंडेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा बैडामझेड़ा, ओखलधार, जारती क्षेत्र में 65 तथा इंडेन गैस सर्विस, काण्डा द्वारा मलसूना, टकनार क्षेत्र में 110 सिलेंडरों का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा दुदिला, पाटली, शांति बाजार, लखनी, सेडू, लतोलिया बाजार, अमोली एवं गरुड़ बाजार क्षेत्रों में 70 सिलेंडर वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 773 सिलेंडरों का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है तथा किसी भी क्षेत्र में कमी नहीं है। प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply