

अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत में शनिवार को एक वाहन खाई में गिर गया शनिवार को रानीखेत रोडवेज स्टेशन के पास शाम 4:00 बजे वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा हालांकि राहत की बात यह है कि गाड़ी में बैठे युवक को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक जल निगम रानीखेत में कार्यरत चंद्र शर्मा अपने पुत्र के साथ रिश्तेदार की शादी के लिए फल खरीदने गए थे और जब वह फल खरीदने गाड़ी से उतरे तो उनका पुत्र वाहन में ही बैठा था अचानक वाहन लुढ़ककर खाई में जा गिरा और वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि वाहन में बैठे युवक को इस दौरान कोई चोट नहीं आई और पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वाहन खड़ा करते समय सावधानी बरतें।

