

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय मासी (17074) में दिनाँक 17 अप्रैल 2026 को सत्र जनवरी 2026 में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अखिलेश कुमार शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तथा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए . केंद्र समन्वयक डॉ० राकेश कुमार द्वारा केंद्र एवं विश्विद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण/पुस्तक मेला के विषय से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. इस अवसर पर पूर्व से अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय एवं अध्ययन केंद्र सम्बन्धी अपने अनुभव साझा किए गए. कार्यक्रम में डॉ० अनुराधा, डॉ० निशा, लता शाह, डी०एस० रजवार, मनोज सिंह, गीता तिवारी, सुरेन्द्र कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

