

उत्तराखंड राज्य में फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाने लग गई है राज्य में फिर पारा से चढ़ने लगा है। नैनीताल जिले में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया है चटक धूप और गर्म हवाओं ने अब मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों का हाल बेहाल कर दिया है इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में भी गर्मी महसूस होने लग गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग द्वारा बारिश के आसार जताए गए है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन भर चटक धूप खिली रही और गर्म हवाओं ने पारा चढ़ाया। तापमान लगातार 35 डिग्री के ऊपर बना हुआ है ऐसे में अब एक बार फिर जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं जिससे एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है।

