अल्मोड़ा:- जांच में फेल हुए खाद्य पदार्थों के नमूने…. न्यायालय ने कारोबारियो और कंपनियों पर लगाया 6.90 लाख रुपए का जुर्माना

अल्मोड़ा। जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल होने के चलते उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है कई नामी खाद्य ब्रांडों के उत्पाद जांच में फेल होने के बाद न्यायालय ने संबंधित कारोबारी और कंपनियों पर 6.90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह नमूने जांच के लिए भेजे गए थे इनमें डाबर हनी, कैच मिर्च पाउडर ,अनुपजी प्रीमियम रस्क, व्हाइट ओट्स समेत कई खाद्य पदार्थ शामिल है जो कि मानको के अनुरूप नहीं थे और इसी के चलते रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी और कंपनियों के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी और अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर किया गया। न्यायालय ने इन पर जुर्माना लगाया है। डाबर हनी के विक्रेता पर ₹30000, डाबर इंडिया लिमिटेड पर ₹400000 , डीएस स्पाइस कंपनी पर ₹50000, पीकेएस फूड प्रोडक्ट्स पर ₹40000, लक्ष्मी फूड पर ₹80 हजार ,रामचंद्र रामशरण दास पर ₹50000 का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply