Uttarakhand:- मुख्यमंत्री धामी ने खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर मंत्री और विधायकों के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने देहरादून में बल्लूर चौक में नगर निगम द्वारा आयोजित स्वेच्छा से स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और प्रदेशवासियों को इस अभियान के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई करी और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया इस दौरान उनके साथ मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अभियान की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की जन भागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ऐसे अभियान नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए ताकि जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply