

अल्मोड़ा। जिले की रानीखेत क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं भुजान क्षेत्र में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान का विरोध लगातार हो रहा है महिलाओं के साथ अब विभिन्न गांव के पंचायत प्रतिनिधि और अन्य ग्रामीण इसके विरोध में उतर आए हैं सभी ने प्रशासन को चेताया है कि दुकान अगर खोली गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। आसपास के गांव के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने जिला अधिकारी अल्मोड़ा और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजा है उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन किया है और इसके साथ ही शराब की दुकान के विरोध को दुकानदार ने गलत करार दिया है। दुकान संचालक कुबेर सिंह का कहना है कि 2 वर्षों से अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है जिसका विरोध नहीं हुआ और देसी शराब की दुकान का विरोध होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है उन्होंने आशंका जताते हुए जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि कुछ शराब की तस्कर और उनसे जुड़े लोग इसकी साजिश कर रहे हैं।

