Uttarakhand:- मंदिर के सेवादार को उतारा मौत के घाट…. खून से लथपथ मिला शव

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर मंदिर के सेवादार को मौत के घाट उतार दिया गया मंदिर में सो रहे सेवादार की हत्या कर दी गई उसके सिर पर वार किया गया जिसके चलते सेवादार की मौत हो गई। मृतक दो महीनो से खाटू श्याम मंदिर में सेवा कर रहा था और रात में वही प्रांगण में सोता था। रात को भी वह मंदिर परिसर में सोया हुआ था और सुबह एक ग्रामीण जब मंदिर में पहुंचा तो उसने वहां पर सेवादार राजवीर उम्र 65 वर्ष को खून में लथपथ देखा और यह देखकर उसने गांव में सूचना दी इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालनी शुरू की गई इसके साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बदमाश चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे होंगे और इस दौरान सेवादार के जगने तथा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

Leave a Reply