

उत्तराखंड राज्य के इतिहास में कल 14 अप्रैल 2026 का दिन काफी खास होने जा रहा है कल 14 अप्रैल को बरसों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून- दिल्ली एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे और इसके बाद यह सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा। मंगलवार को देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर जनता को इसे समर्पित किया जाएगा और इसके साथ ही लोगों को यात्रा के लिए काफी बहुत कम वक्त लगेगा। 11,963 करोड़ की लागत से बना यह 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर काफी खास है दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर यह बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है और एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लावर रेलवे, ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है। दिसंबर 2021 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था और अब यह पूरी तरह तैयार है जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

