Uttarakhand:- यात्रा से पहले सजक हुई एसटीएफ…. ठगी रोकने के लिए कार्यवाही करते हुए बंद कराई 10 फर्जी वेबसाइटें

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा को सुरक्षित करने के लिए एसटीएफ ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है
और चार धाम में यात्रा के लिए हेली सेवा या किसी अन्य के चलते लोगों से ठगी ना कर सके इसके लिए एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइट पहले ही बंद कर दिए। यात्रा के दौरान हेली सेवा या अन्य कार्य के लिए साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और ऐसे में एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइट बंद कर कर हेली बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है। इसके साथ ही 180 फर्जी लिंक भी ब्लॉक किए गए हैं और 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए गए हैं इसके साथ ही 27 मोबाइल नंबरों पर संदिग्ध मान प्राथमिकी दर्ज की गई है

Leave a Reply