Uttarakhand:- सावधान…. जनगणना के दौरान ना दे कोई दस्तावेज…..मैसेंज या एप पर ना करें क्लिक

उत्तराखंड राज्य में जनगणना के दौरान जनता से सावधान रहने की अपील की गई है कहा गया है कि जनगणना के दौरान टीम कोई भी दस्तावेज नहीं मांगेगी और पहली बार जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से हो रही है और ऐसे में लोगों को खुद अपने मकान की स्व गणना करने का मौका दिया गया है मगर जनगणना के दौरान फ्रॉड से बचने की भी लोगों को आवश्यकता है। जनगणना विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है और स्पष्ट किया है कि स्वगणना का एकमात्र पोर्टल है इसके अलावा लोग किसी भी ऐप या अन्य लिंक पर क्लिक न करें और जब प्रगणक घर आएंगे तो उन्हें आधार कार्ड या फिर कोई अन्य दस्तावेज न दें क्योंकि जनगणना की टीम किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज लोगों से नहीं मांगेगी। इस बीच साइबर अपराधी सक्रिय हो सकते हैं इसलिए जनता को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।

Leave a Reply