Uttarakhand:- रन फॉर अवेयरनेस रैली को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी……. नशे के खिलाफ दिलाया संकल्प

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रन फॉर अवेयरनेस रैली को हरी झंडी दिखाई। आज रविवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान से नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित रन फॉर अवेयरनेस रैली का शुभारंभ किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दौड़ मात्र एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। उन्होंने कहा कि नशे को ना और जीवन को हां कहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2020 में शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड राज्य भी इस दिशा में काम कर रहा है।

Leave a Reply