

उत्तराखंड राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में वाहन चालकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें 17 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 72 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है और ऐसे में 17 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग के सचिव डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाई स्कूल का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की छाया प्रति, श्रेणी- उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण पत्र, अनुभव की आवश्यकता वाले पदों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

