बागेश्वर -कपकोट नगर पंचायत में विकास कार्यों हेतु 30 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत

बागेश्वर । उत्तराखंड शासन ने अवस्थापना विकास निधि योजना के अंतर्गत कपकोट नगर पंचायत के लिए छह विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। शासन द्वारा कपकोट के विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कुल 30.43 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। बजट से नगर पंचायत क्षेत्र में मार्ग निर्माण, सौंदर्यीकरण और जल निकासी जैसे कुल छह प्रमुख कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
स्वीकृत कार्यों में वार्ड संख्या चार के तोक डोडिला में शिव मंदिर के पास स्थल विकास के लिए 3.64 लाख रुपये और वार्ड संख्या तीन में आदर्श विद्यालय की ओर सीसी मार्ग एवं चक्कर टाइल्स व रेलिंग निर्माण हेतु 6.09 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या दो में बरसाती नाला एवं पटाल निर्माण के लिए 5.37 लाख रुपये की अनुमति मिली है। वार्ड संख्या पांच के ऐठाण स्थित सिपातल तोक में सार्वजनिक स्थान पर स्थल विकास हेतु 3.17 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या एक के भुरकुटी तोक में सीसी मार्ग, टाईल्स निर्माण और रेलिंग कार्य के लिए 5.64 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही वार्ड संख्या सात में केदारशिला मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 6.52 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply