Uttarakhand:- नौ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी……किराए में रहने वाले किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है 9 वर्षीय बालिका के साथ किशोर और उसके दोस्त ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया कोतवाली क्षेत्र में यह मामला सामने आया है यहां बृहस्पतिवार को एक दंपति बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। दंपति ने बताया कि वह यहां किराए में रहते हैं और बुधवार की रात करीब 11:00 बजे उनकी बच्ची बाथरूम गई थी और आरोप है कि इसी मकान में किराए पर रहने वाले परिवार का किशोर और उसके दोस्त ने बच्ची को कमरे में ले जाकर गलत काम किया। घटना के बाद बच्ची परेशान थी और पूछने पर उसने सब बताया पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है इसके साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अब आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply