

उत्तराखंड राज्य में आज से जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है आज से मकान की स्व गणना शुरू हो गई है और ऐसे में राज्यपाल द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। लोक भवन देहरादून में राज्यपाल द्वारा इसका शुभारंभ हुआ और इस दौरान राज्य में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत वीआईपी आवासों से की गई। जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भवन स्व गणना का मौका मिल रहा है और जनगणना के पोर्टल के माध्यम से यह काम होगा ऐसे में जनगणना से जुड़े 33 सवालों का जवाब देना होगा जिसमें घर बैठे एंट्री भरने के बाद एक एसई आईडी मिलेगी जिसे जनगणना निदेशालय की ओर से पहुंची टीम को देना होगा। मकान स्व गणना से जुड़े 33 सवालों में भवन नंबर ,मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, दीवार में प्रयुक्त सामग्री ,मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, पेयजल का मुख्य स्रोत, लाइट का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता आदि सवालों को शामिल किया गया है।

