Uttarakhand:- कल से शुरू होगी स्वगणना……बंद पड़े मकान की भी होगी एंट्री

उत्तराखंड राज्य में कल से 10 अप्रैल 2026 से मकान की स्वगणना शुरू होने जा रही है और ऐसे में यदि पहाड़ों में मकान बंद पड़ा हुआ मिला तो उसकी भी एंट्री की जाएगी। जनगणना का पहला चरण कल से शुरू हो जाएगा 4491 सुपरवाइजर ,26348 प्रगणक भवन स्व गणना का हिस्सा होंगे और राज्यपाल इसकी शुरुआत करेंगे । 10 अप्रैल से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह स्व गणना की शुरुआत करेंगे और प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई के बीच होगा इससे 15 दिन पहले यानी कि कल 10 अप्रैल से स्व गणना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पहाड़ में कई गांवों में ऐसे मकान है जो कि बंद हो गए हैं और खंडहर के रूप में है जब जनगणना की टीम वहां जाएगी तो उसे भी उसी हिसाब से अपने डाटा में फीड करेगी। बंद भवन को लॉक हाउस के तौर पर एंट्री दी जाएगी।

Leave a Reply