Uttarakhand:- बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां……कड़ाके की ठंड ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड राज्य में ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बीते बुधवार से ही लगातार हो रही बारिश के चलते ही राज्य में मौसम काफी ठंडा हो गया है वहीं केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। अप्रैल माह में दिसंबर जैसे हालात हो गए हैं और कड़ाके की ठंड ने फिर से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है लगातार हो रही बारिश के चलते जहां एक तरफ मौसम काफी सुहावना बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा है। गेहूं की फसल को भी बारिश से नुकसान पहुंचा और लोग ठंड के चलते काफी परेशान है।

Leave a Reply