Uttarakhand:- कार्मिक विभाग से मिली मंजूरी….. राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को अब मिलेगी सरकारी नौकरी

उत्तराखंड राज्य में कार्मिक विभाग से मंजूरी मिल गई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी।उत्तराखंड ने पिछले साल 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की थी जिसमें राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया ऐसे में अब खिलाड़ियों को नौकरी देने की कवायद चल रही है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के अनुसार खिलाड़ियों को नौकरी के लिए कार्मिक विभाग से मंजूरी मिल गई है इसके बाद अब उन्हें नौकरी दी जाएगी। 103 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी मिलेगी राज्य में ऐसे 243 खिलाड़ियों को नौकरी दी जानी है और अब कार्मिक विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply