

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सर्वप्रथम अपने आवास की स्व गणना की जाएगी। राज्य में पहले चरण की जनगणना की शुरुआत राज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों और अफसरो के आवासों से शुरू होगी इसके लिए जनगणना निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। 10 अप्रैल को जैसे ही प्रदेश में स्व गणना शुरू होगी तो निदेशालय की टीम इन वीआईपी आवासों की स्व गणना कराएगी। पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम 25 अप्रैल से शुरू होना है लेकिन इससे ठीक 15 दिन पहले 10 अप्रैल से पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में स्वगणना शुरू हो जाएगी। जनगणना निदेशालय के अनुसार सबसे पहले वीआईपी आवासों की जनगणना की योजना बनाई गई है। स्व गणना के दौरान कोई भी दस्तावेज नहीं देने हैं और यहां पर केवल 33 सवालों का जवाब देना है जो कि पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे।

