

उत्तराखंड राज्य में अप्रैल के महीने में दिसंबर जैसा हाल हो रहा है बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आज बुधवार को सुबह से ही बारिश हो रही है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। केदारनाथ ,यमुनोत्री समेत ऊंचे क्षेत्रों में सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है और तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे कि लोगों को वापस गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश तथा तापमान में गिरावट दर्ज कर दी गई है मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का न्यूनतम तापमान भी काफी गिर गया है और वही पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार किया है। ठंड के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम काफी ठिठुरन भरा बना हुआ है और ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

