अल्मोड़ा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा के आदेशानुसार दिनांक 07/04/2026 को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति भिकियासैंण के अध्यक्ष/ सिविल जज जूनियर डिवीजन भिकियासैंण राजेन्द्र कुमार द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजेन्द्र कुमार द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2010 व कंज्यूमर प्रोटेक्शन अधिनियम के अंतर्गत मरीजों के अधिकार,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो अधिनियम, पीसी व पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम आदि विषय में भी जानकारी दी गई। शिविर में अधिकार मित्र हेमा पांडेय उपस्थित रही।

Leave a Reply