

उत्तराखंड राज्य में उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी सामने आई है 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 3 महीने का राशन एक साथ मिलेगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 का खाद्यान्न का वितरण इसी महीने किया जाएगा। अपर खाद्य आयुक्त के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर राशन वितरण किया जाएगा इसके लिए ई पॉश मशीन में ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था कर ली गई है। तीनों महीने के ऑनलाइन खाद्य वितरण के लिए संबंधित राशन कार्ड धारकों को अलग-अलग तीन बार बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन करना होगा और इसके साथ ही मार्च 2026 का खाद्यान्न न ले पाने वाले राशन कार्ड धारकों को भी 15 अप्रैल तक राशन दिया जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।

