

अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई और इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। जिले के सल्ट क्षेत्र में दिल्ली से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई और इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय दरबान सिंह रावत अपनी पत्नी निर्मल रावत और भाभी माधुरी देवी के साथ अपने पैतृक गांव पैसिया – गढ़कोट आ रहे थे और सुबह 4:00 बजे दिल्ली से निकले थे इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे शशिखाल बाजार के पास बासुआ बैंड पार करते हुए यह हादसा हो गया इस दौरान दरबान सिंह रावत की पत्नी और भाभी को चोट आ गई जबकि दरबान सिंह रावत सुरक्षित है। यह हादसा दरबान सिंह रावत को अचानक झपकी आने के कारण हुआ और कार सड़क किनारे पहाड़ी की ओर बनी नाली से टकरा गई राहत की बात यह रही कि कार खाई की ओर नहीं गिरी अन्यथा इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

