14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…. देंगे बड़ी सौगात

उत्तराखंड राज्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी लगाव है ऐसे में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं इस दौरान वह देवभूमि को कई योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है उत्तराखंड के साथ उनका आध्यात्मिक और व्यक्तिगत लगाव है तथा अब 5 महीने बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे हैं इससे पहले वह 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में आए थे जिसके बाद अब वह 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। देहरादून – नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के साथ कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली जिले के माणा गांव ,उत्तरकाशी के मुखबा और पिथौरागढ़ के आदि कैलाश का प्रवास कर देश और दुनिया में इन्हें एक नई पहचान दिलाई है और इसके बाद 14 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री का दौरा राज्य के लिए काफी लाभदायक होगा।

Leave a Reply