चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने दबाव में आकर करी खुदकुशी…. जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड राज्य के चंपावत में कथित तौर पर इंडेन गैस एजेंसी की मैनेजर ने दबाव में आकर खुदकुशी कर ली है पुलिस इस मामले में जानकारी जुटाते हुए कार्यवाही रही है। इस घटना के बाद रुद्रपुर में भी एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति ठप हो गई है चंपावत में कार्यरत गैस मैनेजर दयाल रावत ने जहर खाकर संदिग्ध हालत में खुदकुशी कर ली है और पत्नी ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से दयाल दबाव में थे और अपना तबादला करवाना चाहते थे लेकिन उनकी बात को किसी ने नहीं सुना उनकी मौत का असर देखने को अब मिल रहा है जिसके चलते आज सोमवार को रुद्रपुर में भी गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप रही। इंडेन गैस एजेंसी ने तत्काल प्रभाव से सभी आपूर्तियों को रोक दिया एजेंसी के भीतर सिलेंडर से लदी गाड़ी खड़ी रही लेकिन उन्हें अनलोड नहीं किया गया और गेट पर पोस्टर भी चस्पा था जिसमें लिखा था कि चंपावत के गैस मैनेजर ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली है जिसके चलते कार्यालय बंद होगा और गैस वितरण नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply