Uttarakhand:- गंगोत्री धाम में बदला मंदिर दर्शन का समय…. जानिए कब कर पाएंगे दर्शन

उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में दर्शन का समय बदला गया है, गंगोत्री धाम में अब सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दर्शन कर पाएंगे मंदिर दर्शन के समय में बदलाव किया गया है और मंदिर समिति ने समय में बदलाव के साथ ही व्यवस्थाओं से जुड़े कुछ अन्य निर्णय भी लिए हैं। गंगोत्री धर्मशाला में मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिए गए। समय में बदलाव यात्रियों को धाम में रोकने के लिए किया गया है इस बीच में यात्री घाटों पर पूजा सहित अन्य मंदिरों के दर्शन और घाट पर होने वाली 7:00 बजे की आरती में भी शामिल हो पाएंगे जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply