Uttarakhand:- केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी….. राज्य में मौसम ने बदली करवट…. फिर आया आंधी तूफान

उत्तराखंड राज्य में आज मौसम ने सुबह से ही करवट बदल ली अल्मोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में दोपहर को बारिश भी हुई और वही ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी देखने को मिली है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी देखने को मिली पूरे प्रदेश में आज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई थी इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहा, पर्वतीय जिलों में बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है और पर्वतीय जिलों में बदलते मौसम के चलते मैदानी क्षेत्र के तापमान में भी असर देखने को मिला है।

Leave a Reply