
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केदारनाथ धाम के रावल ने मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्य की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज गुरुवार के दिन रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की और उन्होंने इस दौरान भगवान केदार की कृपा एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी उनका स्वागत किया और पुनर्निर्माण तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियां भी की जा रही है।

