
उत्तराखंड राज्य के टिहरी में भालू की दहशत काफी बढ़ गई है यहां पर ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने हमला किया और उन्होंने काफी मुश्किल से अपनी जान बचाई, यह तीन लोग जंगल गए थे और इसके दौरान वहां भालू ने उन पर हमला कर दिया तीनों काफी देर तक भालू से लड़ते रहे और उन्होंने अपनी जान बचाई जानकारी के मुताबिक टिहरी में धौलाधार ब्लॉक के सुल्याधार के नीचे थापली तोक में आजकल भालू की गतिविधियां काफी अधिक बढ़ गई है और भालू के हमले में घायल लोगों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजय पाल पवार और विनोद सिंह रावत जंगल गए हुए थे जहां उन पर भालू ने हमला कर दिया इन तीनों ने भालू से लड़कर खुद की जान बचाई हालांकि इस दौरान यह काफी घायल हो गए इसके बाद इन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

