
अल्मोडा। जिले के हवालबाग के होनहार छात्र का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैंसखेत के छात्र फरमान अहमद का चयन हुआ। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हर्षित जोशी व रेहाना खातून संकुल प्रभारी हेमंत प्रसाद ने शुभकामना दी। इसके साथ ही विकास खण्ड से खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने विद्यालय के शिक्षकों व चयनित बच्चे को शुभकामनाएं दी है। इस उपलब्धि के लिए बच्चों के अभिभावको महबूब अहमद तथा बेबी शबाना ने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया।

