
उत्तराखंड राज्य की देहरादून, टिहरी और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से जेल तोड़कर भागे एक आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। जिला कारागार कटक उड़ीसा से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान आरोपी जेल तोड़कर भाग गया आरोपी ने जेल की दीवार पर चढ़ने के लिए एक कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया था और राजा साहनी जेल से फरार होने के बाद लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था जिसके बाद देहरादून, टिहरी और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम ने इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर उड़ीसा पुलिस ने ₹100000 का इनाम भी घोषित किया था प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार राजा साहनी निवासी बेगूसराय बिहार 2 अक्टूबर 2025 को कटक की जिला कारागार की दीवार फांदकर न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया उसे डकैती और दो हत्याओं के मामले में जेल में बंद किया था लेकिन वह वहां से भाग गया इसके बाद अब पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

