Uttarakhand:- युवकों के विवाद के बीच रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली…. इलाज के दौरान मौत

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर दो युवकों के विवाद के चलते रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देहरादून राजपुर के पास जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह वाहन ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों के बीच विवाद हो गया और दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे कि मॉर्निंग वॉक पर गए रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सील कर दिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया है।

Leave a Reply