Uttarakhand:- राज्य में बदला मौसम….. जानिए आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का अपडेट

उत्तराखंड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदल ली है आसमान में बादल देखने को मिले और अब कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार भी है। आज पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे कि गर्मी अधिक महसूस नहीं हुई और आने वाले दिनों की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बादल छाए रहने व हल्की बारिश के आसार हैं वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच बदलते मौसम ने काफी राहत दिलाई है जहां मार्च की शुरुआत में चटख धूप खिलने के कारण गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही थी वही मौसम बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और अब पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम रहने के आसार है।

Advertisements

Recent Posts