अल्मोड़ा:- गैस न मिलने पर हुआ हंगामा…..सड़क पर लगा जाम

अल्मोड़ा। जिले में गैस संकट का असर साफ दिख रहा है यहां एलपीजी सिलेंडर न मिलने के चलते लोगों के बीच हंगामा हो गया अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों का गुस्सा और अधिक भड़का दिया है। सुबह से ही लाइन में लगे लोगों को गैस न मिलने पर काफी हंगामा हो गया और सड़क में जाम लग गया लोअर माल रोड में घरेलू गैस सिलेंडर नहीं पहुंचने पर लोगों ने काफी हंगामा किया। अल्मोड़ा गैस सर्विस के अनुसार बनाए गए गैस वितरण रोस्टर में शुक्रवार को नगर के पांडेखोला, कर्नाटक खोला और खोल्टा क्षेत्र में घरेलू गैस वितरण किया जाना था सुबह 6:00 बजे से लोग कतार में लगे थे और गैस का वाहन क्षेत्र में 234 सिलेंडर लेकर पहुंचा इसके बाद पांडेखोल में गैस वितरण शुरू हुआ और पूरे सिलेंडर समाप्त हो गए तथा गैस का इंतजार कर रहे लोग सुबह से ही कतार में खड़े रहे जब उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया।

Leave a Reply