
अल्मोड़ा। जिले में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दुर्घटना के सभी संभावित स्थलों के चिन्हीकरण के निर्देश दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बीते शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया जाए और ऐसे स्थलों पर सुधारात्मक कार्य जल्द किए जाएं और दुर्घटनाओं से संबंधित मजिस्ट्रेट जांच में भी किसी प्रकार की लंबितता ना रहे सभी का निस्तारण समय पर करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ितों को जो मुआवजा राशि दी जाती है उसका वितरण समय से किया जाए।

