Uttarakhand:- राज्य में 1 घंटे के लिए मनाया जाएगा अर्थ आवर…..बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण

उत्तराखंड राज्य में आज 1 घंटे के लिए अर्थ आवर मनाया जाएगा आज रात को 1 घंटे के लिए सभी लाइटे और विद्युत उपकरण बंद कर दिए जाएंगे। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर नई दिल्ली की और से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य दे सकें इसके लिए जागरूक करने हेतु की जा रही है और प्रदेशभर में एक घंटा अर्थ आवर आज मनाया जाएगा। आज शनिवार रात 8:30 से 9:30 बजे तक अर्थ आवर मनाने का निर्णय लिया गया है और अपील की गई है कि इस दौरान सभी गैर जरूरी लाइटे और विद्युत उपकरण बंद कर दिए जाएं।

Leave a Reply