अल्मोड़ा:- पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड…..86 नए पुलिस रिक्रूट आरक्षी हुए शामिल

अल्मोड़ा। जिले के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आज परेड का आयोजन किया गया इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने परेड का निरीक्षण किया उन्होंने पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाई और अच्छी फिटनेस के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान पुलिस के जवानों को दौड़, तेज चाल से मंच से गुजरना , ड्रिल शस्त्र अभ्यास आदि के दौरान पुलिस विभाग में शामिल 86 नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियो को शुभकामनाएं दी गई और इस दौरान उन्हें विभागीय कार्य प्रणाली, अनुशासन ,कर्तव्य निष्ठा और जिम्मेदारियो के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए आदर्श पुलिस कर्मी बनने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Leave a Reply