
उत्तराखंड राज्य में आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्री – एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलाया जाएगा। राज्य में 85% मतदाता ऐसे हैं जिनकी बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है और उसके बाद अब 1 अप्रैल से प्री- एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलाया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे द्वारा आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही गई है और राजनीतिक दलों ने अब तक 19000 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं हर बूथ पर अनुपस्थित, शिफ्टेड ,डेथ वाले मतदाताओं की सूची तैयार हो रही है।

