
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा व शहद भी भेंट किया। दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मार्गदर्शन लिया और उत्तराखंड के विकास कार्यों के संबंध में भी इस दौरान उन्होंने चर्चा की।

