
गरुड़ (बागेश्वर) । राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पिगलों,विकासखंड गरुड़ से पांच बालिकाओं ने हिम ज्योति की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी जिसमें से तीन बालिकाएं अराध्या, दिव्या भाकुनी तथा रश्मि बिष्ट का हिम ज्योति में चयन हुआ है साथ ही इसी सत्र में सात बच्चों ने जवाहर नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाध्यापिका नीता अल्मिया सहायक अध्यापक पंकज यादव, हेमलता जोशी पूनम सारस्वत, पायल जोशी एवं एस एम सी अध्यक्ष सुशीला देवी उपाध्यक्ष ममता देवी एवं क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

