Uttarakhand:- कहीं गर्मी कहीं बरसात…. जानिए 5 दिनों तक कैसा रहेगा राज्य में मौसम का हाल

उत्तराखंड राज्य में आज सोमवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे और वही कहीं चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। राज्य के पर्वतीय जिलों में अगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है और इसके साथ-साथ तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है वही मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ बढ़ सकता है और वहीं पर्वतीय जिलों में बारिश से ठंड में बढ़ोतरी होगी। 24 और 25 मार्च को मौसम सामान्य होता हुआ नजर आएगा लेकिन 26 मार्च से फिर एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती हैं। 26 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply