Uttarakhand:- कैबिनेट विस्तार के बाद बटे विभाग….. मुख्यमंत्री लेंगे इन विभागों की जिम्मेदारी

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों की जिम्मेदारी बांट दी गई है राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों का बोझ अब जाकर कुछ कम हुआ है और जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह ,वित्त, सामान्य प्रशासन ,कार्मिक, राजस्व, पेयजल ,ऊर्जा, खनन, आबकारी, सतर्कता ,नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क समेत कुछ अन्य प्रमुख विभाग खुद देखेंगे और मंत्री खजान दास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग की जिम्मेदारी लेंगे इसके बाद मंत्री भरत सिंह चौधरी ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, मंत्री मदन कौशिक पंचायती राज ,आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास समेत पांच विभाग देखेंगे वही मंत्री प्रदीप बत्रा परिवहन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी समेत चार विभाग व मंत्री राम सिंह कैड़ा शहरी विकास समेत तीन विभाग देखेंगे।

Leave a Reply