
दिल्ली से अल्मोड़ा आ रही 37 वर्षीय निधि कमाल की आज रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक दिल्ली के द्वारका सेक्टर- 06 निवासी निधि कमाल दोपहर करीब पौने दो बजे अपनी कार से दिल्ली से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी और नेशनल हाईवे 9 के नए बाईपास पर जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित सूर्य शिवा ढाबे के पास पहुंची उसकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और टकराते ही कार का टायर फट गया जिससे कि गाड़ी हवा में कई बार पलटते हुए ढाबे के किनारे खड़ी दो अन्य कारो से जा टकराई इस दौरान हादसे में निधि की जान चली गई। यह हादसा काफी दर्दनाक था और हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को कार से बाहर निकाला गया जिसके बाद उसे सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

