अल्मोड़ा:- स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के पद खाली होने से परेशान है मरीज… उपचार के लिए करनी पड़ रही है भागादौड़ी

अल्मोड़ा। जिले के देघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चिकित्सकों के पांच पद खाली हैं जिससे कि मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। देघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 6 में से 5 पद खाली है और मरीज काफी परेशान है सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दावे करने के बावजूद जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहा देघाट में पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, जनरल सर्जन ,फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चिकित्सक नहीं है ऐसे में मरीजो को हल्द्वानी ,रानीखेत ,रामनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है और उन्हें काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। कई मामले तो ऐसे देखे गए हैं जहां मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं और इलाज के लिए दूर जाना भी पड़े तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply