Uttarakhand:- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिलेगी राहत…. कम होगा कंधों का भार

उत्तराखंड राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों का भार कुछ कम होगा। वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कई विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है और ऐसे में बीते शुक्रवार को धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल हुए हैं जिसके बाद अब उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद परिवहन समेत सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास आ गए और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद वित्त , शहरी समेत अन्य विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देखने पड़ रहे हैं और ऐसे ही धीरे-धीरे करके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय 35 विभागों की जिम्मेदारी देख रहे हैं और अब उनके कंधों का भार कुछ कम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई थी तो उनके पास 25 विभाग थे और धीरे-धीरे करके उनके विभागों में बढ़ोतरी होती चली गई जिससे कि अब उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply