Uttarakhand:- गर्मी ने मार्च में बनाएं नए रिकॉर्ड…. जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड राज्य में इस बार मार्च में ही गर्मी ने रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के दूसरे हफ्ते में ही काफी गर्मी बढ़ गई है इस बार शुरू से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे और मैदानी इलाकों में भी उमस बढ़ने लगी है। बीते बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 8 डिग्री इजाफे के साथ 34.1 डिग्री रिकार्ड किया गया और रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ौतरी देखी गई वही पर्वतीय क्षेत्र के मुक्तेश्वर व अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी पिछले साल की अपेक्षा काफी अधिक बढ़ गई है यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में गर्मी काफी परेशान करेगी और आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है मगर तब तक गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

Leave a Reply