
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। युवक कोसी नदी में नहाने गया था और नहाते समय वह धीरे-धीरे नदी के गहरे हिस्से की ओर चला गया और डूबने लगा इस दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को धौलछीना के ग्राम पंचायत उटिया निवासी गोकुल नेगी उम्र 20 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ निरई दलमिया पुल के पास नहाने गया था इस दौरान यह हादसा हो गया। उसके साथ के अन्य दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बचा पाए और सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद किसी तरह गोकुल को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी तथा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के अन्य साथियों से भी पूछताछ की और अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।

